छत्तीसगढ़

Corona के 1 लाख से अधिक नए केस, 2427 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली।  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1 लाख 636 नए मरीज सामने आए है, वहीं 1 लाख 74 हजार 399  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2427  संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 09 हजार 975   हो गई है। जिसमें से 14 लाख 01 हजार 609 एक्टिव मामला है। 

वहीं (Corona) 2 करोड़ 71 लाख 59 हजार 180 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 49 हजार 186  मरीजों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button