Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

18 दिन से लापता युवक का अभी तक नहीं चला पता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

आनंद मिश्रा@बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत लोधी गांव से बीते 18 दिनों पहले अपने दो साथियों के साथ घर से जंगल जाने के निकले थे, लेकिन तब से 42 वर्षीय ग्रामीण लापता हो गया है। लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी खोजबीन में लगे हुए हैं। कई दिन बीत जाने के बाद कुछ भी पता नहीं चला। लापता के पिता और पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से अपने बेटे और पति की सही सलामत ढूंढने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लोधी गांव का है। जहां बीते 18 दिन पहले गांव के राधे वियार नाम का ग्रामीण अपने दो साथियों के साथ जंगल के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चलता देख परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से सकुशल ढूंढने की गुहार लगाई है।

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जिनके साथ उनके पुत्र को जंगल गए थे, मगर उन्हें किसी प्रकार के अनहोनी की आशंका है। जिनके द्वारा उन्हें जंगल ले जाया गया था। उनके द्वारा नदी में बहने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button