रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगता भाजपा विधायकों का इस समय में ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा इसलिए! क्योंकि कुछ दिन पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ मॉर्निंग वाक के दौरान मोबाइल लूट की घटना सामने आई थी। वहीं अब रायपुर के उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के नाम का इस्तेमाल कर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने खुद को बीजेपी नेता नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर विधायक से 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले में खम्हारडीह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ठगने वाले का नाम ट्रू कॉलर में सौम्य कुमार बता रहा है। ट्रू कॉलर की प्रोफाइल में पिक्चर में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ नितिन नबीन की तस्वीर लगी हुई है। हालांकि पुरंदर मिश्रा को इस ठग ने क्या झांसा दिया था यह तो स्पष्ट नहीं हुए है। लेकिन पुरंदर मिश्रा के शिकायत के अनुसार उन्होंने ठग सौम्य कुमार को 4500/- और 5500/- रूपये की राशि दो बार ट्रांसफर किया था। इसे पूरे मामले की शिकायत खम्हारडीह थाना में की गई है। खम्हारडीह पुलिस मामलें में जांच कर रही है।
