बस्तर इलाके में बंद का दिखा मिला जुला असर, यातायात सुचारू रुप से रहा जारी, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। पीडिया मुठभेड़ में 10 निर्दोष ग्रामीणों के मौत के विरोध में 26 मई को नक्सलियों ने बंद का आवाह्न किया था। दक्षिण बस्तर और दरभा डिवीजन में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। अंदरूनी इलाकों में व्यापार प्रतिष्ठान, यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। मार्केट खुले हुए थे। अंदरूनी इलाको से लेकर जिला मुख्यालय तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे . कल उसूर थाना क्षेत्र में सड़क बाधित कर यातायात प्रभावित किया गया था . जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मार्ग को बहाल किया , क्षेत्र के सभी इलाको में सुरक्षा बलों के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version