Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़रायगढ़

राजपुर धान मंडी में करोड़ों की हेराफेरी, शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी

नितिन@रायगढ़/लैलूंगा> किसानों का हक मारने के मामले में रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील अंतर्गत आने वाले राजपुर सोसायटी पुनः एक बार चर्चा में है।
इससे पहले कई किसानों ने सोसायटी प्रबंधन पर मनमानियों के आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायते की थी। इस बार सोसाइटी के कर्मचारियों ने ही यहां कार्यरत दर्शन साव नाम के भ्रष्ट लिपिक के खिलाफ मोर्चा खोला है।

1.50 करोड़ रुपए के धान की हेराफेरी का गंभीर आरोप

राजपुर सोसायटी के कर्मचारियों ने लिपिक पर लगभग 1.50 करोड़ रु मूल्य के धान की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जिला कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेय गोयल से लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह भ्रष्ट लिपिक साव ने जीरो शार्टएज के नाम पर 4.500 क्विंटल धान की हेराफेरी की है। जिसका बाजार मूल्य करीब 1.5 करोड़ रुपए है। विशेष बात यह रही कि राजपुर धान मंडी से आए पीड़ित किसान और कर्मचारियों को कलेक्टर महोदय ने समय रहते उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया है।

Related Articles

Back to top button