छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूबा, मछुआरों के पीछे गया, नहीं लौटा वापस, 6 घंटे से तलाश जारी

जांजगीर-चांपा. जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूब गया है। सोमवार सुबह 6 बजे के आस-पास वह महानदी की तरफ गया था। मछुआरे मछली पकड़ने अंदर जा रहे थे। मछुआरे मछली पकड़कर वापस भी लौट आए। मगर मनोज वापस लौटने के दौरान भटक गया और किसी गहराई वाले क्षेत्र में चला गया। उसी दौरान वह डूब गया। वह उसे बचाने की कोशिश करते, इसके पहले वह पानी में डूब गया। अब पिछले 6 घंटे से स्थानीय गोताखोर उसे तलाश रहे हैं।

बता दे कि देवरीमठ निवासी मनोज कुमार कुर्रे (32) मानसिक रूप से कमजोर था। वह घर से निकल गया था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद वह 10 साल बाद अपने घर लौटा था। परिजनों ने 2 महीने पहले ही उसकी शादी भी करवा दी थी। 

Related Articles

Back to top button