Meeting: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया बैठक का आयोजन, कृषि कानूनों को बताया किसान विरोधी, और क्या कहा..पढ़िए

गरियाबंद। (Meeting) जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत छुरा के विश्राम गृह में कांग्रेस कमेटी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों को किसान खिलाफ विरोधी बताया गया। और इस कानून के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन में बैठे जिन किसानों की जान गई। उनको 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई, (Meeting) साथ ही बीते दिनों स्वर्गवास हुए वरिष्ठ कांग्रेसी छन्नू सिन्हा को भी श्रद्धांजलि दी गई
(Meeting) और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं एवं केंद्र सरकार के काले कृषि कानून के बारे में आम जनों के बीच जाकर किसानों से चर्चा करने की बात कही गई। एवं प्रदेश सरकार द्वारा 2020 -21 खरीफ विपणन वर्ष में की गई धान खरीदी को चुनौतियों के बीच नए कीर्तिमान बताया गया।
इस बैठक में कांग्रेस कमेटी जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष भाव सिंह साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष समद खान, कांग्रेस पार्षद मक्कू दीक्षित, मीडिया प्रभारी सलीम मेमन एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।