ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे।

1 अप्रैल को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गलत होने का एहसास होने के बाद नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिला पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ है।

रेप के बाद डराने-धमकाने का आरोप

नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका। 2 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच के बाद महिला गिरफ्तार

शिकायत के बाद कबीरधाम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button