ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सीएम साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण आजीविका से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने पर विचार साझा किए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की पहल को सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों, ग्रामीणों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button