देश - विदेश

Corona की चपेट में महाराष्ट्र सरकार, 10 से अधिक मंत्री और 20 से अधिक विधायक संक्रमित, उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र के 10 से अधिक मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी है।

यह खबर महाराष्ट्र की महिला और बाल कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर की घोषणा के एक दिन बाद आई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, और उनका इलाज जारी है।

शुक्रवार को ट्विटर पर ठाकुर ने उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कोविड का सतर्कता से पालन करने की भी अपील की।

National: मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त करेंगे जारी, किसानों के साथ करेंगे संवाद

डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि यदि राज्य में रोगियों की संख्या बढ़ती रही, तो सरकार को और प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं।

हमने हाल ही में विधानसभा सत्र को छोटा कर दिया है। अब तक, 10 से अधिक मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हर कोई नए साल के जश्न, जन्मदिन और अन्य अवसरों का हिस्सा बनना चाहता है। ध्यान रखें कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Tamilnadu के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 गोदाम के उड़े शेड्स, 4 मजदूरों की मौत

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 8,067 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। जो कि एक दिन पहले की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। शुक्रवार को कोरोना से 8 मरीजों की मौत हुई है।  राज्य में ओमिक्रॉन के 4 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें वसई, विरार, नवी मुंबई, मीरा भायंदर और पनवेल से ओमिक्रॉन के 1-1 संक्रमित मिल हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि अकेले मुंबई में 5,631 कोविड मामले हैं, जो गुरुवार की तुलना में लगभग 2,000 अधिक है।

कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के बीच लोकप्रिय स्थानों पर सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंधात्मक आदेशों के मद्देनजर, महाराष्ट्र की राजधानी में नए साल का जश्न मनाया गया।

Related Articles

Back to top button