भाजपा जिला अध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष बने मधुसूदन यादव , भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत


गोवर्धन सिन्हा@राजनांदगांव। सोमवार को राजनांदगांव के भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए पूर्व सांसद पूर्व महापौर मधुसूदन यादव का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। मधुसूदन यादव के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही पटाखे फोड़े गए। मिठाइयां बांटी गई एवं गले मिलकर बधाई दी गयी।

स्वागत से वशीभूत होकर यादव ने संगठन स्तर का आभार माना एवं नई जिम्मेदारी मिलने पर कड़ी मेहनत कर कार्यकर्ताओं के साथ करने की बात कही।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा दो दिन पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ प्रदेश की संगठन सर्जरी करते हुए राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बना दिया।

Exit mobile version