छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में पिछले 24 घंटे में मिले 5796 नए मरीज, 9 मरीजों की मौत, जानिए जिलेवार आंकड़े

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 5614 नए मरीजों की पहचान हुई  है। वहीं 5796  मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 9  मरीजों  की जान चली गई  है । 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 734, राजनांदगांव से 313,  बालोद से 109, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 38,  रायपुर से 1499, धमतरी से 146,  बलौदाबाजार से 63,  महासमुंद से 65, गरियाबंद  से 39, बिलासपुर से 307,  रायगढ़ से 528, कोरबा से 308,  जांजगीर-चांपा से 307,  मुंगेली से 56,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 73,  सरगुजा से 121,  कोरिया से 113, सूरजपुर से 48,  बलरामपुर से 50, जशपुर से 190, बस्तर  से 51, कोंडागांव से 104,  दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 26,  कांकेर से 233, नारायणपुर 26,  बीजापुर से 14   नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 69 हजार 904 हो गई है , जिसमें से 31769  एक्टिव मामला है।  वहीं  10 लाख 24  हजार 462  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13673 मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button