देश - विदेश

Lockdown: 19 मई तक लगा लॉकडाउन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

भुवनेश्वर। (Lockdown) ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की रविवार को घोषणा की।

मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

(Lockdown) आदेश में कहा गया है, 5 मई की सुबह पांच बजे से 19 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।”

(Lockdown) आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की इजाजत दी जाएगी। सप्ताहांत के दौरान, वे सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए ही घर से निकल सकेंगे।

Related Articles

Back to top button