मध्यप्रदेश

Lockdown: 32 घंटे का लॉकडाउन, सड़के खाली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी

भोपाल। (Lockdown) कोरोना के संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ने के कारण आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इलावा इंदौर और जबलपुर में 32 घंटे के लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ चिकित्सा और अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को लॉकडाउन के प्रभाव से मुक्त रखा गया है।

(Lockdown) इन तीनों शहरों में शनिवार की रात्रि दस बजे से लॉकडाउन (Lockdown) प्रारंभ हुआ है, जो सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। आज सुबह से ही भोपाल की सड़कें खाली हैं।(Lockdown)  जगह जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को रोकने और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

सुबह निर्धारित समय पर सिर्फ दुग्ध स्टॉल खुले रहे। इसके अलावा सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। पेट्रोल पंप भी बंद रखे गए हैं। प्रशासन और पुलिस का अमला लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध नजर आया। इसी तरह का माहौल कमोवेश इंदौर और जबलपुर में भी रहा। हालाकि पहले से निर्धारित राज्य लोक सेवा आयोग से संबंधित परीक्षा निर्विघ्न रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

दोनों स्थानों से प्राप्त समाचार के अनुसार लॉकडाउन के कारण लोग घरों में ही ठहरे हुए हैं। घर के लिए आवश्यक सामान लगभग सभी लोगों ने शुक्रवार और शनिवार को ही जुटा लिया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन कोरोना मामलों की समीक्षा कर सभी मातहत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए मॉस्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक है और इनका सभी नागरिक सख्ती से पालन करें।

Related Articles

Back to top button