सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur:करोड़ों का लोन, ब्याज पटाने के नाम पर व्यापारी बाप-बेटे ने ऐसे लगाया महिलाओं को चूना, अब परेशान महिलाओं ने उठाया ये कदम

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। (Ambikapur)  स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को बैंक से करोड़ों का लोन निकालकर व्यापारी को देना महंगा पड गया। व्यापारी और उसका बेटा मिलकर महिलाओं को ब्याज पटाने का झांसा दिए। फिर उसी पैसों से बिजनेस करते रहे, और बैंक महिलाओं को ब्याज के लिए परेशान करता रहा। इसके बाद सैकड़ो की संख्या में समूह की महिलाएं अपनी समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के निवास पर पहुंची। उन्हें अपने समस्यों से अवगत कराया।

जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का मामला

(Ambikapur) सरगुजा जिले के ग्राम दरिमा थाना क्षेत्र के स्वंय सहायता समूह की महिलाए ठगी की शिकार हो ग। .स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि कतकालो निवासी राजेश गुप्ता उर्फ बाबू, व रामचरण इन दो व्यक्ति के द्वारा महिला सहायता समूह बनावाया गया। समूह की महिलाओ से रोजगार के नाम पर लोन निकलवाकर खुद बिजनेस करने के लिए रख लिया गया। इस दौरान महिलाओं को बैंक के द्वारा निकाले गए पैसे के ब्याज को पटाने का झांसा भी दिया गया। लेकिन ब्याज न पटाने के कारण समूह की महिलाओं ने दरिमा थाने मे शिकायत कर दी।

शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।  लेकिन महिलाओ की समस्या खत्म नही हुई।  बैंक के द्वारा स्वंय सहायाता समूह की महिलाओं को लगातार पैसा चुकाने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं। जिससे तंग आकर समूह कि महिलाए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के पास अपनी गुहार लेकर पहुची।

Ambikapur: आज से पटरी पर दौड़ेगी दुर्ग-अंबिकापुर, ट्रेन परिचालन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा…सुनिए
टीएस सिंहदेव ने उचित कार्यवाही की कही बात

(Ambikapur) वही इस मामले में मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि समूह की महिलाओं के नाम से बैंक से निकाले गए पैसे का उपयोग किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा किया गया हैं। वह पैसा समूह की महिलाओं के पास नही पहुचा हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। आरोपियो पर उचित कार्यवाही होगी। साथ ही इस मामले को लेकर कलेक्टर को लेटर जारी किया जाएगा और बैक कुछ दिनों के लिए राहत देने की बात कहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button