StateNewsदेश - विदेश

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन तय, डीके शिवकुमार होंगे नए CM; 4 डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा

दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल थवरचंद्र गहलोत ने मंजूर कर लिया है।

शुक्रवार को बेंगलुरु लौटने के बाद राज्यपाल ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया। इसके साथ ही मौजूदा डिप्टी डीके शिवकुमार के राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। नई सरकार के गठन तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

इस्तीफा मंजूर होने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिले। माना जा रहा है कि नई सरकार के स्वरूप और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम चर्चा हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि डीके शिवकुमार अगले सप्ताह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। कांग्रेस नेतृत्व राज्य में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में जुटा है। इसी कारण सरकार में चार डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर सिद्धारमैया ने 28 मई को इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन उस समय राज्यपाल शहर से बाहर थे। अब इस्तीफा मंजूर होने के बाद कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button