Landslide due to heavy Rain: महाराष्ट्र में बड़े हादसे, भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड में अब तक 22 मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई। (Landslide due to heavy Rain) महाराष्ट्र में मुंबई के माहुल और विक्रोली इलाके में रविवार को भारी बारिश से मकान ढहने की वजह से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है।

(Landslide due to heavy Rain) अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण मकान ढहने की पहली घटना चेंबूर के माहुल इलाके में हुई।  (Landslide due to heavy Rain) यहां एक पेड़ के गिरने से मकान की दीवार ढह गई।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने एक बयान में कहा, “ एनडीआरएफ दल के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय बीएमसी / दमकल कर्मियों ने मलबे में से दस शव निकाले। एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से एक महिला का शव बरामद किया। ”

एक अन्य घटना में मुंबई के विक्रोली इलाके में एक इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मीडिया कर्मियों से कहा, “मुंबई के विक्रोली इलाके में आज तड़के एक रिहायशी इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।” बीएमसी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मुंबई में भारी बारिश से जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा कि चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत की जानकारी मिलने पर दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। पीएम ने प्रार्थना की कि हादसे में घायल लोग जल्‍द स्वस्थ हो जाएंगे।

Police Action: हुक्का बार में दबिश, शनिवार देर रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 3 हुक्का बार सहित 18 ठिकानों पर छापा, कश लगाते मिले युवा

इसी के साथ पीएम मोदी ने चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से मलबे मे दबकर मरने वालों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया और घायलों को 50,000 देने को कहा।

Exit mobile version