Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Ukraine में बढ़ता जा रहा है रूस का आतंक, आम लोगों से भरी कार में की फायरिंग, 17 साल की लड़की समेत 2 की मौत

नई दिल्ली।  रूसी सेना ने कीव के पास बुका जिले में एक नागरिक कार पर गोलियां चलाईं। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। कीव क्षेत्र में अभियोजक के कार्यालय ने आपराधिक कार्यवाही शुरू की है। इस बीच यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर सुमी में सुमी स्टेट यूनिवर्सिटी के सैन्य संकाय की एक इमारत पर आज सुबह रूसी सेना ने गोलाबारी की।

Ukraine में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए तैयार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोला रूस

सूमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ज़ायवित्स्की ने बताया यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर सुमी में सूमी स्टेट यूनिवर्सिटी के सैन्य संकाय की एक इमारत पर आज सुबह रूसी सेना ने गोलाबारी की।

यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को हवाई हमले की चेतावनी भी जारी की गई। निवासियों को सुरक्षित घरों में शरण लेने की सलाह दी गई। निवासियों को निकटतम आश्रय में जाने की बात कही गई।

प्रकाशन के अनुसार, मायकोलाइव, ल्वीव, ज़ाइटॉमिर, इवानो-फ्रैंकिवस्क और चेर्निहाइव सहित कई अन्य शहरों को हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button