छत्तीसगढ़कोरबा

Korba: 12 वीं में हुआ फेल, तो कर लिया सुसाइड, रिजल्ट आने के बाद से था दुखी, पेड़ पर लटकी मिली लाश

कोरबा। सरपता गांव का रहने वाले खिलेश्वर(17) ने आत्महत्या कर लिया। कुछ दिन पहले 12वीं की परीक्षा आया था । वह फेल हो गया था। इसके बाद से वह काफी दुखी था। इसी दौरान बुधवार सुबह वह घर से निकल गया था। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

इधर, बुधवार शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच परिजन और गांव के लोग जब गांव में उसकी तलाश करने लगे तो एक पेड़ पर फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। उसका शव देखकर ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिर शव को पेड़ से उतारा गया। परिजनों से पूछताछ में 12वीं में फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता में ये मामला फेल होने पर खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को शव का पीएम किया गया है। जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया है

Related Articles

Back to top button