करण जौहर सेलीब्रेट कर रहे अपना 54वां बर्थडे, पढ़े उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से

मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर आज 54 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्ममेकर्स में शामिल करण की जिंदगी संघर्ष, आलोचना और सफलता की मिसाल रही है।

बचपन में उनकी चाल-ढाल और बोलने के तरीके को लेकर लोग उनका मजाक उड़ाते थे। स्कूल और खेल के मैदान में उन्हें ‘लड़कियों जैसा’ कहकर चिढ़ाया जाता था। इस वजह से करण बेहद शर्मीले और इंट्रोवर्ट हो गए थे।

करण ने खुद कई इंटरव्यू में बताया कि वे अपनी आवाज बदलने के लिए घरवालों से झूठ बोलकर वॉइस ट्रेनिंग लेने जाते थे। उनके माता-पिता भी नहीं चाहते थे कि वे फिल्म इंडस्ट्री में आएं।

हालांकि, शहरूख खान ने उन्हें डायरेक्शन में आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद करण ने फिल्म कुछ कुछ होता है से निर्देशन की शुरुआत की, जो सुपरहिट साबित हुई।

इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई सफल फिल्में दीं।

फिल्म कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों को डायरेक्ट करने का दबाव इतना बढ़ गया था कि करण सेट पर बेहोश हो गए थे। बाद में अमिताभ बच्चन ने उन्हें संभाला और हौसला बढ़ाया।

करण जौहर को नेपोटिज्म को लेकर भी लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी का करियर खराब नहीं किया।

हाल ही में वे 2026 के प्रतिष्ठित Met Gala में शामिल होने वाले पहले भारतीय फिल्म डायरेक्टर बने। उनका आउटफिट भारतीय कला और संस्कृति से प्रेरित था, जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था।

Exit mobile version