कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, विश्रामपुरी क्षेत्र के जंगलों से शिकार, ग्राहक की तलाश कर रहे थे तस्कर, कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई

कांकेर। जिले में पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तेंदुए की खाल जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लेंडारा गांव से तेंदुए की खाल तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास तेंदुए की खाल को जब्त किया गया है।

Balodabazar: कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त बैठक लेकर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

आरोपियों ने विश्रामपुरी क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए का शिकार किया था। अब वह खाल को बेचने के लिए किसी ग्रहक की तलाश कर रहे थे जिसकी खबर पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त किया गया तेंदुए की खाल की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस मामले की की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button