कबीर धाम(कवर्धा)छत्तीसगढ़

Kabirdham: युवक प्यार का इजहार करने जा धमका लड़की के घर….इंकार सुनते ही उठाया खौफनाक कदम…ये देख उड़े लोगों के होश

कवर्धा। जिले के चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। युवक प्यार का इजहार करने के लिए लड़की के घर जा धमका। मगर लड़की ने साफ इंकार कर दिया। इंकार सुनते ही युवक ने अपने हाथ की नस तुरंत काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन लड़की ने रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया। इससे दुखी होकर युवक ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली।

तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।  फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button