दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है। चेन्नई सुपर किंग ने मंगलवार को दिल्ली केपीट्ल्स को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऋतुराज गायवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।
वहीं अक्षर पटेल की दिल्ली टीम 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। दिल्ली के लिए आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी सभी मैच जीतने होंगे।
वहीं सनराइज हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का सुनहरा मौका है। यदि टीम अपने आगामी मैच जीतती है तो वह सीधे शीर्ष पर पहुंच सकती है और प्लेऑफ की दहलीज के करीब आ जाएगी।
पंजाब किंग्स इस समय 13 अंकों के साथ टॉप पर है। श्रेयश अय्यर की टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए कम से कम दो और जीत की जरूरत है। आमतौर पर 16 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।
व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो KL Rahul 445 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज 17-17 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। कुल मिलाकर, टूर्नामेंट का गणित अभी खुला हुआ है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर बदल रही है।
