
अनिल गुप्ता@दुर्ग। जिले के धमधा ब्लाक के संगनी घाट में बने रहे निर्माणधीन ब्रिज का स्ट्रक्चर आज पानी में बह गया। स्थानीय लोगों ने नदी का जलस्तर देखने गए थे इस दौरान निर्माणधीन पुल के स्ट्रक्चर अचानक भर भराकर गिरा और नदी में बह गया। इस पुल को 16.40 लाख की लागत से बनाई जा रही है। लेकिन शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से बहाव ने स्ट्रक्चर को भी बह गया।
संगनी घाट में बन रहा ये,पुल सिल्ली और ननकट्टी गांव को जोड़ने के लिया बनाया जा रहा है। इस संगनी घाट को त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। क्योंकि संगनी घाट में शिवनाथ नदी,आमनेर नदी और संगनी नाला एक साथ आकर मिलते है। पुल का निर्माण कार्य 11 नंबर 2020 को शुरू हुआ था। 16 महीने यानी की,11 अप्रैल 2022 को इसकी कार्य अवधि पूरी कर ली जानी थी। पुल निर्माण कंपनी अमर इंफ्रास्ट्रक्चर से अनुबंध किया गया है। पीडब्ल्यूडी के सेतु निर्माण के ईई डी के माहेश्वरी ने इस घटना के बाद जानकारी देते हुऐ बताया है, की निर्माण एजेंसी को बारिश से पूर्व कार्य बंद किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। उसके बावजूद कार्य जारी था। अचानक से जब नदी का जलस्तर बढ़ा तो, पुल निर्माण में लगा सेंट्रिंग भरभराकर नीचे गिरा। और पानी में बह गया। चुकी घटना हुई है, और इसमें लापरवाही बरती गई है। इसलिए निर्माण एजेंसी को शोकाज नोटिस जारी किया जा रहा है।
दुर्ग संभाग में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण मोगरा बैराज से 24 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण संघनी घाट में बनाए जा रहे इस पुल का स्ट्रक्चर सहन नही कर पाया। और बहते पानी में बह गया। फिलहाल इस घटना के बाद अब पीडब्ल्यूडी का सेतु विभाग निर्माण एजेंसी के विरुद्ध शोकाज नोटिस जारी करने जा रही है।क्योंकि बारिश से पूर्व स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य नहीं किए जाने का निर्देश भी विभाग द्वारा जारी किया गया था। लेकिन बावजूद निमार्ण एजेंसी अपनी मनमानी कर रहा था।