कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और कांग्रेस के प्रस्तावित महाधिवेशन समेत अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज होगी। कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा कार्यकारिणी से रूबरू होगी। नई प्रभारी महासचिव की मौजूदगी में पहली बैठक आज होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत आला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और कांग्रेस के प्रस्तावित महाधिवेशन समेत अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे से बैठक की शुरुआत होगी। कार्यकारिणी की बैठक के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की अलग से प्रभारी बैठक लेंगे।

Exit mobile version