देश - विदेश

April से ज्यादा मई में रुलाएगी गर्मी? IMD ने जताया यह अनुमान…

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने द्वारा राज्य में 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 1990 के बाद से अप्रैल महीने में इस साल सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इस क्षेत्र में मई में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

मई के लिए तापमान और बारिश से जुड़े पूर्वानुमान जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में रात में भी गर्मी महसूस होगी. उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस साल अप्रैल पिछले 122 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा, जहां औसत अधिकतम तापमान क्रमश: 35.9 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा.

इस बार गर्मी के मौसम में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जुड़े सवाल पर महापात्रा ने कहा, ”मैं इस तरह का पूर्वानुमान नहीं जता सकता. हालांकि, यह जलवायु के अनुसार संभव है क्योंकि मई सबसे गर्म महीना है.”

उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार को तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि देश में सर्वाधिक रहा. IMD के महानिदेशक ने कहा कि ”लगातार कमजोर वर्षा गतिविधि” के कारण मार्च और अप्रैल में उच्च तापमान दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में मार्च के दौरान बारिश में करीब 89 फीसदी जबकि अप्रैल में 83 फीसदी गिरावट देखी गई.

Related Articles

Back to top button