Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेशराजनीति

मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान से मुझे दुख हुआ, प्रधानमंत्री ने छाता से जोड़ा रिमोट कंट्रोल का कनेक्शन

रायपुर/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर गांधी परिवार पर निशाना साधा है। मोदी ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले बन गए हों, लेकिन सबको पता है कि असली पावर कहां है। मोदी ने इस दौरान रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की एक घटना का उदाहरण भी दिया। इसी बहाने उन्होंने कांग्रेस पर कर्नाटक के नेताओं के अपमान का आरोप भी लगाया।

प्रधानमंत्री सोमवार को खरगे के गृह राज्य कर्नाटक के बेलगावी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में खरगे का अपमान हुआ। इससे उन्हें काफी दुख हुआ। अधिवेशन में मंच पर खरगे जी मौजूद थे। वे पार्टी के सबसे सीनियर नेता हैं। सब लोग धूप में खड़े थे, लेकिन छाता खरगे को नहीं, किसी और को लगाया गया था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस में खरगे के साथ जैसा व्यवहार होता है, उसे देखकर उन्हें दुख होता है। कहने को तो खरगे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है।

कर्नाटक के नेताओं के अपमान का आरोप

मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नेताओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस के परिवार (गांधी परिवार) को जिससे दिक्कत होती है, पार्टी में उसका अपमान शुरू हो जाता है। एस निजलिंगप्पा से लेकर वीरेंद्र पाटिल तक, सबको कांग्रेस में अपमानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button