ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

नेपाली स्पा संचालकों ने कस्टमर से सेक्स करने कहा: मना करने पर सैलरी रोकी, बिलासपुर में फैमिली सैलून के नाम पर देती थीं स्पेशल सर्विस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फैमिली सैलून की आड़ में स्पा सेंटर चलाकर देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

अंबिकापुर की रहने वाली एक युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि स्पा संचालकों ने उससे ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने के नाम पर जबरन गलत काम कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसकी छह महीने की सैलरी रोक दी गई।

पीड़िता के मुताबिक, सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर का संचालन पूजा डेकाल और मैनेजर नीरू तमंग करती हैं, जो नेपाली मूल की हैं। उन्होंने नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर युवती को बिलासपुर बुलाया और स्पा सेंटर में काम पर रखा।

शुरुआत में उससे बॉडी मसाज, थैरेपी और फेसियल जैसी सामान्य सेवाएं कराई जाती थीं, लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाने लगीं। युवती ने जब इनकार किया तो मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसकी छह महीने की सैलरी रोक ली गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 2 से 3 हजार रुपए तक वसूले जाते थे, जिसमें से युवती को 1500 रुपए देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार यह रकम भी नहीं दी जाती थी। अधिकांश पैसा संचालक और मैनेजर अपने पास रख लेती थीं।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अब स्पा सेंटर में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी बयान ले रही है और शहर के अन्य स्पा सेंटरों की जांच की तैयारी कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button