Uncategorized

महुआ बीनने गई महिला पर टांगिया से किया वार, मौत

 

भरतपुर। महुआ बीनने को लेकर हुए आपसी विवाद में आरोपी ने महिला के ऊपर टांगी से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के गले और हाथ में चोटें आई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 आपको बता दें कि पूरा मामला चंदेला निवासी बसंती बाई पाव पति बुद्ध सेन पाव घर से 300 मीटर की दूर पर सुबह करीब 5 बजे महुआ बीनने के गईं थीं। तभी अचानक गांव के ही 4 लोगों ने बसंती बाई के साथ विवाद किया। और टांगी से हमला कर दिया। घायल महिला की आवाज सुनकर उसकी बेटी सोमवती मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों युवक भाग गए थे। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कई ग्रामीणों से पूछताछ कर चुके हैं। इससे पता चला कि महुआ पेड़ की वजह से विवाद हुआ था। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय बिंझवार ने बताया कि जब बसंती बाई को अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोशी की हालत में थी। सिर में चोंट लगने के अलावा बाएं पैर और बाएं हाथ में खरोच के निशान हैं।

Related Articles

Back to top button