बिलासपुर

Video: पार्किंग विवाद में होटल प्रबंधन और बारातियों के बीच मारपीट…महिलाएं और बच्चे भी घायल, देखिए

 

बिलासपुर। (Video) शहर में होटलकर्मियों के द्वारा बारातियों से जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला और बच्चे भी घायल हुए हैं। बारातियों के विरोध के बाद सिविल लाइन पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की गई।

जानकारी के मुताबिक (Video) यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल ग्रेंड अम्बा का है। मंगलवार को हेमूनगर निवासी व्यापारी मोहन जैसवानी के बेटे संतोष की शादी थी। शादी के लिए टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित ग्रैंड अंबा को बुक किया गया था। शाम करीब 4 बजे समारोह के बाद बराती जाने लगे। तभी होटल के बेसमेंट में पार्किंग को लेकर होटल प्रबंधन और बरातियों के बीच विवाद हो गया। होटल प्रबंधन के कर्मचारी ने बाराती के कार को हटाने का कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आ गई। पहले एक कर्मचारी और मेहमान के बीच हाथापाई हुई। फिर झगड़ा इतना बढ़ गया कि होटल के सामने भीड़ इकट्ठी हो गई। होटल संचालक और उनके लोग भी पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद देखकर बाराती पक्ष की महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंची, तब उनके साथ भी झमाझटकी की गई।

Related Articles

Back to top button