Gariyaband: सीएएफ के जवान ने की खुदकुशी, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Gariyaband) जिला मुख्यालय नगर के रावणभाटा मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले नरेंद्र समरथ ने फांसी लगा ली। बाथरूम में चुनरी का फंदा लगाकर बाल्टी के ऊपर चढ़कर आज दोपहर 1 बजे फांसी लगा लिया।
मृतक नरेंद समरथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 16 बटालियन में पदस्थ था। जो गरियबन्द में पदस्थ था। मृतक नरेंद्र समरथ अभी 3 माह पहले ही किराये का मकान ले कर अपने पत्नी व 3 साल के पुत्र के साथ रह रहे थे। (Gariyaband) मृतक की पत्नी को घटना के बाद बेहोशी हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मृतक कोंडागांव जिला के बड़े डोंगर के निवासी हैं।
(Gariyaband) मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित किया गया है। मृतक के द्वारा फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। (Gariyaband) वहीं पुलिस द्वारा पंचनामा बना कर मृतक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी किया जा रहा है।