सोल्ड कार में गांजा की तस्करी, 3 लाख से अधिक रुपए का 26 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। अवैध रूप से गांजा का परिवहन करने वाले दो आरोपियों 26 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 3 लाख 90 हजार बरामद किया है। जिले के बलौदा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि उड़ीसा प्रदेश से दो व्यक्ति अनिल यादव पिता रामबरन यादव 24 साल कोलगाम, सतना और विनय पटेल पिता चंद्रपाल पटेल 21 साल मध्य प्रदेश निवासी सोल्ड कार में गांजा तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। जिसे सिरपुर नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा हैं।

Exit mobile version