छत्तीसगढ़महासमुंद

सहारा सहित अन्य चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसने जिला प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

मनीष सरवैया@महासमुंद। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने चिट फंड कंपनियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई। संबंधित विभागों को लिखे चिट्ठी। सहारा इंडिया सहित अन्य चिट फंड कंपनियों पर अब जल्द होगी वसूली और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई।

हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले में सहारा इंडिया सहित अन्य चिटफंड कंपनियों द्वारा आम जनता के चार सौ करोड़ से अधिक की राशि लेकर आम जनता के साथ धोखाधडी कर जिले से फरार हो गए हैं। जिसमें सहारा इंडिया कम्पनी का नाम सबसे ऊपर है। सहारा इंडिया कम्पनी में सबसे ज्यादा इन्वेस्ट आम जनता ने किया है। पिछले चार पांच साल से सहारा इंडिया कम्पनी के एजेंटों और निवेशकों ने मोर्चा खोल रखा है। लगातर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से शिकायत कर निवेशकों की राशि वापस दिलाने की शिकायत की जा रही है।


Related Articles

Back to top button