Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़दुर्ग

फ्लावर शो का आयोजन,रंग-बिरंगे फूलों की विभिन्न प्रजातियों से उद्यान को सजाया गया, लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुष्प प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया

अनिल गुप्ता@दुर्ग। जिले के लोगों फूलों की प्रजातियों व उसके महत्व से अवगत कराने के मकसद से आज दुर्ग में फ्लावर शो का आयोजन किया गया। दुर्ग नगर निगम द्वारा यह आयोजन दुर्ग के राजेंद्र पार्क में किया गया जहां रंग-बिरंगे फूलों की विभिन्न प्रजातियों से उद्यान को सजाया गया। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुष्प प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया। प्रदर्शनी का उद्घाटन दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने किया। प्रदर्शनी में लोगों को गुलाब, गेंदा, डहलिया, रजनीगंधा व सेवंती सहित अनेक प्रजातियों के फुल देखने को मिले। इसके अलावा प्रदर्शनी में अन्य दुर्लभ प्रजातियों के सजावटी पौधे भी प्रदर्शित किए गए थे। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं को भी फूलों से बने मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया।यहां आने वाले पर्यटकों ने बताया कि एक ही जगह इतने सारे प्रजाति के फूलों को देख कर प्रसन्नता हुई तथा फूलों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी भी मिली।

दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के मकसद से यह अयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button