देश - विदेश

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में मौत, कार में 4 लोग थे सवार, दो की मौत.. अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई

मुंबई। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना मुंबई के पास हुई। हादसे के वक्त मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।

पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने उद्योगपति की मौत की पुष्टि तब की जब वह गुजरात के अहमदाबाद से लौट रहा थे । हादसा गुजरात-महाराष्ट्र सीमा के पास हुआ।

हादसे में मरने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान पंडोले के रूप में हुई है। अन्य दो यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार नदी पर बने पुल पर चरोटी के पास डिवाइडर से जा टकराई। लग्जरी कार में चार लोग मौजूद थे। मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने बताया, “शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया. दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।

दुर्घटना दोपहर लगभग 3:15 बजे हुई जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। 

Related Articles

Back to top button