Janjgir-champa: आखिर क्यों हुआ कथित इंटक प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, देखिए

लाला उपाध्याय@जांजगीर चांपा. (Janjgir-champa) जिले के कथित इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे के खिलाफ चांपा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
दीपक दुबे के खिलाफ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह ने चांपा थाना में 22 जून 2020 को लिखित आवेदन देते हुए प्रदेशाध्यक्ष के लेटर पेड को कूटरचना करने और लोगों के साथ छल करने की शिकायत दर्ज की थी।
(Janjgir-champa) जिस पर विवेचना के बाद चांपा पुलिस ने दीपक दुबे के खिलाफ धारा 419,468,469 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।इस मामले में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हे पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी।
(Janjgir-champa) प्रदेश में कई लोग इंटक के प्रदेशाध्यक्ष और पदाधिकारी बन कर गलत कार्य कर रहे हैं। इंटक कांग्रेस का नाम बदनाम कर रहे हैं। इसलिए गलत कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि दीपक दुबे इंटक का प्राथमिक सदस्य भी नही है और छल के साथ उसने इंटक का प्रदेशाध्यक्ष लेटर पेड बनाया।
जिसमें इंटक के रायपुर और दिल्ली कार्यालय को ही अपना कार्यालय बताया है। इसके अलवा रायपुर के सिविल लाईन थाना भवानी सिंह मरकाम,लतित मिश्रा और स्वामीनाथन जायसवाल के खिलाफ शिकायत की गई है,।