कर्जमाफी की राशि का निवेश बच्चों की पढ़ाई में किया किसान ने, तीनों बेटों को मिल गई सरकारी नौकरी

रायपुर। मुख्यमंत्री जी, आपने जो किसानों के लिए कर्जमाफी की, उससे खेती किसानी में सुखद बदलाव तो आये ही, किसानों के पास अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरतों के लिए भी पैसे आये। मेरा दो लाख ग्यारह हजार रुपए का कर्जमाफ हुआ। इससे मैंने अपने बच्चों को खूब पढ़ाया। मेरे तीन बच्चे हैं। मेरे तीनों बच्चे शासकीय सेवा में हैं। यह बात ग्राम बाढ़ी के भगवान सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कही। 

मुख्यमंत्री बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणजनों से चर्चा करने बेलतरा पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेलतरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। ग्राम पंचायत अकलतरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा आरंभ करने और बरतोरी में रीपा सेंटर आरंभ करने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस दौरान उन्होंने राशि का 204 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि के लागत से होने वाले 53 कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इसमें 22 करोड़ 73 लाख रुपए का लोकार्पण तथा 181 करोड़ 49 लाख रुपए की राशि का भूमिपूजन कार्य शामिल है।

Exit mobile version