जांजगीर-चांपा. जिले में चंद्रपुर क्षेत्र के गोविंदपुर की बुजर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला छिटककर दूर जा गिरी. महिला को अस्पताल लें जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक बुजर्ग महिला टेकमती विश्वकर्मा शुक्रवार को सुबह मलडीहा गांव के मेडिकल स्टोर आई थी। वो स्टोर से दवा लेने के बाद वापस लौट रही थी। वे रायगढ़ से डभरा रोड किनारे जाकर खड़ी हुई थीं इतने में एक तेज रफ्तार कार बाईं ओर आई और उसने महिला को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी। कार आगे जाकर बिजली के खंभे को रगड़ते हुए तेजी से निकल गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग गंभीर हालत महिला को अस्पताल लेकर गए। लेकिन कुछ देर इलाज के बाद महिला की जान चली गई है। ये पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बताया जा रहा है कि कार में कोई 2 से 3 लोग सवार थे। फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।