बीजापुर
Bijapur: सरेंडर नक्सली का अपहरण, भरे बाजार से किया अगवा, तीन महीने पहले लौटा था मुख्यधारा में

बीजापुर। माओवादियों ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण कर लिया हैं। सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी (26) ने तीन महीने पहले बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट आया था।
बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम गंगालूर के बाजार गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने मंगलवार दोपहर उसे अगवा कर लिया। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी जिले के नक्सल प्रभावित गांव जप्पेमरका का रहने वाला है। सरेंडर करने के बाद परिवार के साथ इसी गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि जप्पेमरका में नक्सलियों ने इसे पुलिस मुखबिरी के शक में मारने की कोशिश भी की थी।