
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस तरह की घटना के बाद छ्त्तीसगढ़ की न्यायधानी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। कोनी थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम से 2 नाबालिकों के द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा है कि दो दिन पहले बच्ची घर के पास खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले रहने वाले एक 15 और एक 14 साल के बच्चे ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। जहां घर में दोनों ने साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को चॉकलेट देकर बच्ची को घर भेज दिया।
जब बच्ची घर वापस आ गई तो उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। लेकिन सुबह होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता के पेट में जब असहनीय दर्द होने लगा तो उसने इस बात को सबसे पहले अपनी दादी को बताया। जिसके बाद दादी ने बच्ची के माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के माता-पिता ने थाने में पहुंचे और बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तरी की बात करने के बाद आखिरकार बच्ची से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अपचारी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी किशोरों से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों ने घटना को करने की बात को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह छोड़ दिया है।