
दुर्ग। प्लास्टिक स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने से फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। यह मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कचांदुर स्थित एमके प्लास्टिक कंपनी में आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हो गया। फैक्ट्री में स्क्रैप से प्लास्टिक ढक्कन बनाने का काम होता था। स्क्रैप सहित मशीन भी खाख हो गया है। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।