बिलासपुर

Bilaspur: जेल में मचा हड़कंप, हत्या के आरोप में सजा काट रहे आरोपी ने अपलोड किया अश्लील वीडियो, अब संदेह के दायरे में पुलिस प्रशासन

मनीष शरण@बिलासपुर।  (Bilaspur) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जेल से हत्या के आरोपी ने जेल के वेबसाइट पर अश्लील विडियो अपलोड किया है। 

(Bilaspur) एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) से इसकी जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय भेजी गई। वहां से मिला निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस ने जांच के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है।

(Bilaspur) दरअसल सिविल लाईन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से क्षेत्र से एक अश्लील बेबसाईट पर अश्लील विडियो अपलोड करने की जानकारी मिली थी।मामले की पुलिस जांच कर रही थी।  इसी दौरान पता चला कि विडियो 12 जुलाई 2020 को जेल से अपलोड किया गया है।

इस पर जेल की अधिकारियों से जानकारी ली गई।इस दौरान पता चला कि हत्या के मामले में जेल में बंद त्रिलोचन देवांगन जेजे सेक्शन में काम करता है इस दौरान उसने कंप्यूटर पर अपने नाम से आईडी बना कर जेल के कंप्यूटर से वीडियो अपलोड किया था। इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है

Related Articles

Back to top button