छत्तीसगढ़

Corona: देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटों में 3.6 लाख के पार नए केस, 3 लाख संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

नईदिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3.6 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 732 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3417 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) 3 लाख 68 हजार 147 नए मरीज मिले है, इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 25 हजार 604 हो गई है। जिसमें से 34 लाख 13 हजार 642 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 60 लाख से अधिक मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 18 हजार 959 मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button