धमतरी

Dhamtari: तालाब में नहाने गए थे दो मासूम, डूबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरौद में दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार लुकेश्वरी निषाद 9 वर्ष पिता कोमल निषाद और पड़ोसी याचना नेताम 11 वर्ष पिता रामकुमार शुक्रवार सुबह 7 बजे नहाने मुरूम तलाब गई हुई थी।

परिवार के लोग मनरेगा कार्य में गए थे। वापस लौटने पर देखा कि उनकी बेटी नहाकर नहीं आई है।तभी किसी ने बताया कि तालाब के किनारे कपड़े रखे हुए हैं और दोनों लड़कियां नहीं है।

(Dhamtari)तभी लोकेश्वरी के रिश्तेदार सुशील निषाद तलाब पहुंचे देखा कपड़ा रखा हुआ है अंदर जब उतरे तो पैर में कपड़ा फंसा दोनों लड़कियां नीचे डूबी हुई थी। तत्काल निकालकर उसे मसीह अस्पताल धमतरी लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल पुलिस चौकी में शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया…

Related Articles

Back to top button