धमतरी
Dhamtari: फिर से सख्ती शुरू, दूसरों का चालान काटने वाले खुद तोड़ रहे ट्रैफिक नियम, दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मियों का कटा चालान, दी ये हिदायत

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) आम तौर पर यातायात की चालानी में पुलिस या प्रशासन के कर्मचारी बच निकलते हैं। लेकिन धमतरी यातायात पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ ही विशेष अभियान चलाया। कलेक्टरेट रोड में यातायात पुलिस पहले से तैनात हो गई और बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट लगाए कर्मचारियों पर कार्रवाई की।
(Dhamtari) इस दौरान कुल 50 सरकारी कर्मचारियों से 15 हज़ार 600 रुपये की चलानी वसूली गई। इनमे से दर्जन भर कर्मचारी पुलिस वाले थे। (Dhamtari) सभी को आगे से नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई. आपको बता दे कि कुछ दिन पहले कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिए अलग से निर्देश जारी किए थे।