छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक ही फंदे पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, 2 साल पहले पति को छोड़कर देवर से की थी शादी, काम से वापस लौटने के बाद दी जान

कोरबा. जिले में पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकी हुई मिली है। करिश्मा धनवार (24) की शादी मिसिया गांव में एक शख्स के साथ हुई थी। इसके बाद करीब 2 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया और चाचा ससुर के लड़के संतराम धनवार(20) से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। काम के सिलसिले में दोनों बिलासपुर में रह रहे थे। दोनों काम करके बिलासपुर से लौटे थे। इसके बाद दोनों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृषटयता में ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का राज खुल सकेगा। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button