Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धमतरी

Dhamtari: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, विरोध में पहुंचे आबकारी मंत्री, जमकर की नारेबाजी

 

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) देश में बढते मंहगाई को लेकर धमतरी में कांग्रेसियों ने अपने अपने घर के पास केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। वही कांग्रेस कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 साथ ही देश में बढ रहे मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए देश के लोगो से भाजपा और केन्द्र सरकार को माफी मांगने के लिए कहा।

बता दे कि कुछ दिनो पहले पूर्व भाजपा शासनकाल में केबिनेट मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ने बढते महंगाई को लेकर कहा था कि जो लोग बढती महगाई को आपदा मानते हैं। वे लोग खाना पीना छोड दे और पेट्रोल का इस्तेमाल बंद कर दें।

साथ ही कहा कि कांग्रेस के लोग और कांग्रेस को वोट देने वाले ऐसा करते हैं तो महगाई खत्म हो जायेगी।

इस बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा के लोगो को इस तरह का बयान देना निदंनीय है। कहा कि भाजपा के लोगो को देश में महगाई कम करने के लिए पहले खाना पीना त्यागना चाहिए….क्योकि देश में सबसे ज्यादा भाजपा के सांसद और विधायक है…..

Related Articles

Back to top button