गरियाबंद

Devbhog: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने जरूरतमंदों तक पहुंचाया राशन

‌रवि तिवारी@देवभोग। (Devbhog) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज युवा कांग्रेस ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने पूर्व पीएम के द्वारा किये गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

भविष्य ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश को विकास की एक नई गति दी थी। उन्होंने कहा कि राजीव जी के कार्यों की बदौलत देश ने तरक्की का एक अलग आयाम छुआ था,आज भी उनके कार्यों के बदौलत उनका एक अलग ही स्थान है,कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान के नेतृत्व में जरूरतमंदों को सुखा राशन का वितरण किया गया।

इस दौरान भविष्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संकट के इस भयावह दौर में युवा कांग्रेस की टीम जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। भविष्य ने कहा की आज जरूरतमंदों को सुखा राशन वितरित किया जा रहा है,

उन्होंने यह भी बताया कि युवा कांग्रेस की टीम जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से सेवा दल के अध्यक्ष वेणु डोंगरे,एनएसयुआई के ब्लॉक अध्यक्ष महेश नागेश, अनूप शर्मा,परमेश्वर ध्रुवा,सूरज प्रधान, डिंगर निधि,गिरधारी,दिनेश डोंगरे,लोकेश नेताम,अनिल प्रधान, ओंकार पात्र के साथ ही अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गांधी न्याय योजना किसानों के लिए साबित हो रहा मिल का पत्थर-: भविष्य प्रधान ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश में शुरू हुई राजीव गांधी न्याय योजना प्रदेश के किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। भविष्य ने सीएम भूपेश की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल किसान पुत्र है,ऐसे में किसानों का दर्द उन्होंने समझा और किसान पुत्र ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए राजीव गांधी न्याय योजना की शुरुवात करते हुए किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिया। वही सीएम भूपेश के निर्णय के चलते प्रदेश का किसान आज खुशहाल जिंदगी जी रहा है।

Related Articles

Back to top button