Gariyaband: जनपद अध्यक्ष ने की कलेक्टर से एम्बुलेंस की मांग, ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) देवभोग ब्लॉक के नदी उस पार के रहने वाले 36 गॉव के लोगों को समय पर एम्बुलेंस की सुविधा नही मिल पाती हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए देवभोग जनपद पंचायत देवभोग की अध्यक्ष नेहा सिंघल ने कलक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को ज्ञापन सौपकर मांग किया है कि देवभोग ब्लॉक के दिवानमुडा या फिर झाखरपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस वाहन दिया जाए,ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सकें।
बरसात के दिनों में 36 गॉव के लोगों की बढ़ जाती हैं परेशानी
(Gariyaband) जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर को बताया कि बरसात के दिनों में नदी उस पार रहने वाले 36 गॉव के लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सिंघल ने बताया कि अच्छी बरसात होते ही बेलाट नाला भी उफान पर आ जाता है। वही देवभोग मुख्यालय तक आने के लिए लोग बेलाट नाला के रपटे से होकर गुजरते है। रपटे में पानी आने के बाद देवभोग मुख्यालय से 36 गॉवों का सम्पर्क टूट जाता है,और समय पर नदी उस पार के ग्रामीणों को एम्बुलेंस नहीं मिल पाता।(Gariyaband) वही जनपद अध्यक्ष की बातों को विस्तार से सुनने के बाद कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही वहां पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दी जाएगी।