Dantewada: जानिए क्यों इस खबर के बाद प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, पढ़िए
Khabar36 Media
file photo
दंतेवाड़ा। (Dantewada) जिले के प्रशासनिक अमले में तब हड़कंप मच गया। जब 5 लाख का इनामी नक्सली अफसरों की रेकी करने कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया। (Dantewada)जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इस घटना की पुष्टि जिला एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पांच लाख का इनामी नक्सली बुधरा दंतेवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा था। बताया गया कि नक्सली अफसरों पर नजर रख रहे हैं और रेकी के लिए बुधरा को कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।